Loading...

हज कमेटी और अल्पसंख्यक आयोग में कब होगी चेयरमैन की नियुक्ति?

Jaipur

Follow us

Share

  • -आगामी हजयात्रियों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए हज कमेटी चेयरमैन की नियुक्ति जरूरी।

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश की भाजपा सरकार स्टेट हज कमेटी और अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमैन की नियुक्ति कब करेगी? यह सवाल अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के दिमाग में बार-बार आने लगा है, क्योंकि हज पर जाने के लिए हाजियों की कागज पूर्ति के लिए, हज का खर्चा जमा करवाने का काम हज कमेटी द्वारा वर्तमान में  किया जा रहा है । हाजियों का टीकाकरण और ट्रैनिंग प्रोग्राम भी लगवाए जाने हैं। इसलिए माना जा रहा है कि सरकार यदि हज कमेटी के चेयरमैन की नियुक्ति करदे तो हाजियों के काम में तेज़ी आ सकती है । वैसे भी हज कमेटी चेयरमैन विधायक अमीन कागजी का 14 फरवरी, 2025 को कार्यकाल पूरा हो चुका है । इसी तरह अल्पसंख्यक आयोग का कार्यकाल भी हज कमेटी के साथ कार्यकाल पूरा हो गया। अल्पसंख्यक आयोग प्रदेश में अल्पसंख्यकों के हितों की पैरवी करता है।भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान में काफी मजबूत स्थिति में है । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में काफी कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं । अगर उनमें से कुछ को आयोग, कमेटियों एवं अन्य संस्थाओं में अवसर मिलता है तो भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है । वैसे यह भी माना जाता है कि भाजपा देश के अल्पसंख्यकों का ज्यादा ध्यान नहीं देते है, यही कारण है कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोग भी भाजपा से दूरी रखते हैं । भाजपा और अल्पसंख्यकों के बीच दूरी कम करने के लिए पार्टी को अल्पसंख्यक वर्ग के अच्छे लोगों को अवसर देने होंगे ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।