कलाम रत्न को लेकर वतन फाउंडेशन की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। वतन फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक कलाम वाटिका में वतन फाउंडेशन के संरक्षक राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलाम रत्न अवॉर्ड को लेकर चर्चा की गई। कलाम रत्न अवार्ड के लिए राजकीय विद्यालय के कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉपर बालकों को सम्मानित किया जाना है इसके लिए सुनीता मधुकर को जिम्मेदारी सौपी गई है। सामाजिक क्षेत्र एवं राजकीय क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रेष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए सदस्यों से नाम सुझाए गए और इन पर मंथन चिंतन करने के लिए एक पांच सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया। कलाम रत्न अवार्ड के भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की समितियां के गठन को लेकर चर्चा की गई और समितियां का गठन कर उनके सदस्य को दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर वतन फाउंडेशन के संरक्षक राजेश शर्मा, वतन फाउंडेशन प्रमुख हुसैन आर्मी, रूमा नाज, सुनीता मधुकर, सुनीता गोमे, बबीता देवी, मंजू गंगवाल, सुमन जैन, मौइन खान पत्रकार, मुकेश जैन, कैलाश सिसोदिया, मजीद खान, अशोक भाई मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
