Loading...

वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान में सबका श्रम, सबकी सहभागिता करें सुनिश्चित

जयपुर

Follow us

Share

– जल संसाधन मंत्री अभियान में सभी खालों की होगी शत-प्रतिशत डिसिल्टिंग -राज्य में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान

जयपुर,( रॉयल पत्रिका)। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण एवं विद्यमान जल स्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता हेतु 5 जून से 20 जून तक पूरे राज्य में चलने वाले वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाना है। रावत मंगलवार को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीसी के जरिए वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान की संभाग में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

Advertisement

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि इस अभियान में सबका श्रम, सबकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कुएं, बावड़ी, तालाब, टांकों और वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की साफ सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों, पत्रकारों, पुलिस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों समेत सभी वर्गों को आमंत्रित करना है और इस अभियान से जोड़ना है ताकि हम वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण कर सकें। अभियान के प्रचार प्रसार को लेकर रथ यात्रा, कलश यात्रा, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी समेत विभिन्न एक्टिविटी करवानी है।

जल संसाधन मंत्री रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी खालों की शत-प्रतिशत डिसिल्टिंग का कार्य किया जाएगा। खालों की सफाई एक-दो दिन में नहीं हो सकती, लिहाजा पूरे अभियान के दौरान ही खालों की सफाई चलेगी। प्रशासन इस प्रकार प्लान तैयार करे कि पटवारी और ग्राम पंचायत को भी इससे जोड़ें और मनरेगा से भी इनकी सफाई करवाना सुनिश्चित करें।

रावत ने कहा कि बारिश के दिनों में जिन क्षेत्रों में पानी भरा रहता है, उनको चिन्हित कर उनका समाधान भी निकाला जाए। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में जल संरक्षण को लेकर कोई ना कोई एक्टिविटी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को लेकर कोई पुराना तालाब इत्यादि बना है तो वहां उस तालाब की जानकारी देने वाला बोर्ड भी लगाया जाए।

Advertisement

इस दौरान वीसी के माध्यम से श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा, जल संरक्षण अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं, युवाओं, किसानों, पुलिस, एनसीसी, सिविल डिफेंस, एनजीओ, विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।

बैठक में श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।