Loading...

यूनाइटेड मुस्लिम ऐड द्वारा रोज़ा इफ़्तार एवं करियर काउंसलिंग प्रोजेक्ट पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। यूनाइटेड मुस्लिम ऐड (UMA) की ओर से रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूल्ज के ज़िम्मेदारों और प्रिंसिपल्स /डायरेक्टर्स को आमंत्रित किया गया। इस बैठक में क़ौम और मिल्लत के स्कूलों में करियर काउंसलिंग के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दानिश अख़्तर द्वारा क़ुरआन की आयत की तिलावत से हुई। इसके बाद UMA के सेक्रेटरी मुजाहिद अख़्तर ने यूनाइटेड मुस्लिम ऐड की गतिविधियों और उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन आगाज़ NGO के सेक्रेटरी मोहम्मद शहज़ाद ने किया। मीटिंग में सभी स्कूल्ज के ज़िम्मेदारनो ने अपने सुझाव दिएl  कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अनवर शाह साहब ने की औऱ UMA के फाउंडर मेंबर नईमुद्दीन रब्बानी साहब ने करियर काउंसलिंग की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में, प्रोग्राम कन्वीनर सरवर आलम ने  सभी का शुक्रिया अदा किया औऱ कार्यक्रम की व्यवस्था और आयोजन के लिए UMA के मेंबर्स, मोहम्मद इमरान, सलमान खान मोहम्मद नईम (MEEM). फ़ैयाज़ अहमद, इकराम साहब का आभार व्यक्त किया।यूनाइटेड मुस्लिम ऐड इस प्रयास के तहत शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस प्रकार के मार्गदर्शक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।