Loading...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा

Jaipur

Follow us

Share

  • कोटपूतली में बाबा बालनाथ आश्रम में समाधि के किए दर्शन

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोटपूतली के पावटा स्थित अहीर की बावड़ी में स्थित बाबा बालनाथ आश्रम पहुंचे। इससे पहले अमित शाह दोपहर 1.15 बजे कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर दूर बावड़ी में हेलीपेड पर पहुंचे थे। इसके बाद सड़क मार्ग से बाबा बालनाथ आश्रम पहुंचे थे। अमित शाह आश्रम में स्थित समाधि स्थल, पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन किए। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले अमित शाह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने स्वागत किया। शाह कोटपुतली मे आयोजित 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति के दौरान महाकाल की आरती में शामिल होने के बाद सभा स्थल पहुंचे। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा बस्ती नाथ ने लगातार एक साल तक समाज के हर वर्ग को जोड़कर इस सनातन महायज्ञ का एक महान प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यहीं पर एक वर्ष पहले 108 कुंडीय महा मृत्युंजय महायज्ञ शुरू हुआ और आज इसका समापन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली रामनवमी से इस वर्ष रामनवमी तक हर पांच दिन में समाज के हर हिस्से से एक जोड़े ने पवित्र भाव के साथ 108 कुंडीय यज्ञ पर बैठकर प्रकृति के संरक्षण, सनातन के प्रचार और अपनी आत्मा की शुद्धि के लिए यहां यज्ञ किया है। शाह ने कहा कि समाज को जोड़ने, व्यक्तियों को धर्ममय बनाने और पर्यावरण की सेवा करने वाला ऐसा प्रयास आज तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि इस अखंड धूणी को एक महासिद्ध योगी ने शुरू किया और बाबा बस्तीनाथ इसे आगे बढ़ा रहे हैं।अपने संबोधन के अंत में गृह मत्री ने कहा कि मैं यहां कोई भाषण करने नहीं आया था। मैं यहां बाबा बालनाथ जी की समाधि से ऊर्जा प्राप्त करने आया था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।