Loading...

दो शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ़्तार

जयपुर

Follow us

Share

14 मोबाइल, 2 टेबलेट, 1 लैपटॉप व 1 एलईडी बरामद

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना संजय सर्किल ने दो शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से राहगीरों से छीने गए कुल 14 मोबाइल, 2 टेबलेट, 1 लैपटॉप और 1 एलईडी बरामद किए हैं। साथ ही मोबाइल छीनने में प्रयुक्त स्कूटी को भी ज़ब्त किया गया है। दिनांक 31.05.2025 को पुलिस लाइन के पास स्टेशन रोड पर एक राहगीर से स्कूटी सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। परिवादी द्वारा बताए गए हुलिए एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया गया। इस दौरान आरोपी

Advertisement

अरबाज पुत्र शब्बीर एवं आशिक उर्फ आसिफ उर्फ मुन्ना पुत्र यूसुफ कुरैशी, दोनों जयपुर निवासी को गिरफ्तार किया। मुलज़िमान ने पूछताछ में जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में माधो सिंह,थानाधिकारी, प्रकाश चंद वीर, उ.नि., अशोक सिंह, स.उ.नि., राजू सिंह, एचसी 765, सुनील कुमार, कानि. 6371, कृष्ण कुमार, कानि. 6686, बंशीधर, कानि. 2858, संदीप कुमार, कानि. 4069, जय कुमार, चालक कानि. 5962 एवं  दीपक कुमार, कानि. 7862 सदस्य रहे एवं विशेष भूमिका में कृष्ण कुमार, कानि. 6686, सुनील कुमार, कानि. 6371 एवं बंशीधर, कानि. 2858 रहे।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।