Loading...

दरगाह पीर की जाल मेले में उमड़ रहे हजारों जायरीन, दरगाह जियारत कर मांगी दुआएं

Jaipur

Follow us

Share

  • कव्वालों ने देर रात्रि तक बांधे रखा सम्मा, बच्चों ने मेले का लिया आनंद

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 7 किलो मीटर की दूरी पर स्थित अल मशहूर दरगाह हजरत मख्दुम पीर डाडा अब्बनशाह रे.अ. के सालाना उर्स मुबारक में दूर-दूर से हजारों की संख्या में जायरीनों का हूजुम उमड़ रहा है। दरगाह हजरत मख्दूम पीर डाडा अब्बनशाह रे.अ. के चाहने वालों की भीड़ हर रोज बड़ रही है। दरगाह ईन्तजामिया वक्फ कमेटी के सचिव ने बताया कि दरगाह शरीफ को दुल्हन की तरह सजाया गया है, दरगाह के चारों और रंग बिरंगी रोशनी से डेकोरेशन कर संवारा गया। दरगाह शरीफ के सालाना उर्स मुबारक में दरगाह ईन्तजामिया वक्फ कमेटी की ओर से दोनों टाइम लंगर (मुफ्त) खाने की व्यवस्था की गई है। उर्स मुबारक में हर रोज रात्रि में उलमाए किराम के नुरानी बयानात का प्रोग्राम होता है बाद में गुजरात व राजस्थान के मशहूर कव्वालों द्वारा कव्वाली का प्रोग्राम होता है। बताया कि दरगाह शरीफ के सालाना उर्स मुबारक में संदल की रस्म के दौरान हजारों की संख्सा में जायरीन दरगाह पर पहुंचें। उर्स मुबारक में बच्चों के लिए झूला, मौत का कुआ, ब्रैक डाउसर, मिक्की माउस, डब्बल इंजन रेल, सर्कस, जादूगर, खिलौना, मनीहारी, मिठाईयां सहीत कई प्रकार की दुकाने लगी है। उर्स मुबारक में हजारों की संख्या में पहुंच रहे जायरीनो से दरगाह सचिव ने उर्स (मैले) आने वालो से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। सरवरी युवा संगठन के अध्यक्ष गगुशाह द्वारा मेले में व्यवस्था बनाने के लिए टीम के सदस्यों ने वॉलंटियर के रूप में लाखों की भीड़ में मेले में शांति बनाए रखने के लिए टीम के साथ सराहनीय कार्य किया। मेले में हर धर्म के लोग दरगाह जियारत के लिए आ रहे है दरगाह आस्ताना पर नही है कोई भेद-भाव दरगाह कौमी एकता की प्रतिक एक मात्र स्थान दरगाह पीर की जाल सात रोज चलने वाला उर्स हजारों श्रद्वालु मेले मन्नते लेकर पहुंच रहे है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।