Loading...

सुरेश तॅंवर के अध्यक्ष एवं डॉ. मानप्रकाश सैनी के महामंत्री बनने पर समाज में खुशी की लहर

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अनुभव चंदेल द्वारा चौमूं तहसील के अध्यक्ष पद पर सुरेश तॅंवर एवं महामंत्री पद पर डॉ. मानप्रकाश सैनी को मनोनीत करने पर चौमूं सैनी समाज ने खुशी जाहिर करते हुए सैनी समाज सभा भवन में माली समाज अध्यक्ष हीरालाल पांच्या की अध्यक्षता एवं  नगर परिषद चौमूं सभापति विष्णु सैनी के मुख्य आतिथ्य में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा साफा, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सत्कार करते हुए इनके मनोनयन पर बधाई दी। इस कार्यक्रम में माली समाज विकास समिति महामंत्री मदनलाल मालेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सांखला,संयुक्त मंत्री दीपक तंवर, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम माली, पूर्व अध्यक्ष घीसालाल सैनी, उपाध्यक्ष गणेश नारायण बैंनाडिया,पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार रांई,  माली सैनी महासभा महामंत्री गेंदीलाल जादम, उपाध्यक्ष ब्रज रिजॉर्ट प्रकाश सैनी, पूर्व संयुक्त मंत्री जय नारायण चंदेल, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, भवन निर्माण समिति कोषाध्यक्ष शंकरलाल सैनी , जयकिशन फड्या, महेंद्र इंदौरा, कैलाश चांदोलिया, डॉ. महेश सैनी, प्रवीण कुमार सैनी कोषाध्यक्ष, राहुल सैनी, ओमप्रकाश भगत आदि समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश तंवर ने जल्दी ही कार्यकारिणी बनाकर आगामी 10 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर जयंती समारोह एवं सैनी मेला के आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। महामंत्री डॉ. मान प्रकाश सैनी ने कहा कि संपूर्ण तहसील एवं आसपास के क्षेत्र से समाज बंधुओं को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।