टोंक में बीसलपुर बांध के 8 गेट खुलने से बाढ़ का खतरा, हज़ारों लोग प्रभावित
टोंक (रॉयल पत्रिका)। बीसलपुर बांध के 8 गेट शनिवार को खोल दिए गए, जिससे बनास नदी में रिकॉर्ड स्तर पर पानी छोड़ा गया। इससे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। बनास पुलिया सहित कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गया है, और राहत एवं बचाव टीमों को तैनात किया गया है। भारी बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक काफी बढ़ी है, जिससे पानी का स्तर 132220 क्यूसेक प्रति सेकंड तक पहुंच गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, कई घरों और खेतों में पानी भर गया है। प्रशासनिक और पुलिस टीमें सतर्कता बरत रही हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
