क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्य करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले- जगदीश मीणा
जयपुर/चौमूं (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस नेता सचिन पायलट के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन। पंडितपुरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बॉयला, सुरेंद्र मीणा एवं कांग्रेस जनों द्वारा किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाग लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा ने कहा कि सचिन पायलट एवं उनके परिवार ने इस क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस क्षेत्र के कांग्रेस जन सचिन पायलट के जन्म दिवस को प्रेरणा के रूप में मनाते आए हैं। जगदीश मीणा ने कहा कि कांग्रेस के युवा वर्ग के लोग सचिन पायलट के द्वारा बताए रास्ते पर पर चलकर समाज सेवा करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले। रक्तदान शिविर में सैकड़ो लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरेंद्र मीणा ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम संचालक संयोजक ओम प्रकाश बॉयला ने किया। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल यादव डॉ. बंशीधर जांगिड़, पंडित सुरेश शर्मा, सुरेश मीणा, हंसराज मीणा, रामनिवास यादव, विनोद यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महादेव यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
