कॉमरेड अमराराम को चौमूं विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर करवाया अवगत
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। सीकर लोकसभा के सांसद ने सर्किट हाउस मोरीजा रोड चौमूं में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की सुनी समस्या केसीसी लोन धारक किसानों से बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों द्वारा अवैध तरीके से लूट की जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि व वर्धा पेंशन रोकना चौमूं तहसील में सर्व पेमाइश के पर्चे दिए गए, उन में जमाबंदी नक्शा व मौके में अंतर आना, सीमा बढ़ाना-घटाना आदि समस्याओं से भाई से भाई व पड़ौसी से पड़ौसी का झगड़ा होने का काम हो गया। साथ ही नेशनल हाईवे राधा स्वामी बाग से उदयपुरीया मोड स्टेट हाईवे, उदयपुरिया मोड़ से खेजरोली तक रोड बाउंड्री ग्रीन बेल्ट से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इस क्षेत्र में भू माफिया द्वारा मंदिर माफी की भूमि में होटल, रेस्टोरेंट और गार्डन, बनाकर नशे के केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिनमें रेव पार्टी तथा सभी प्रकार के नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं, रात भर डीजे बजाकर डीजे, पटाखे छोड़कर क्षेत्र की शांति भंग की जा रही है। जोकि पुलिस और प्रशासन और जेडीए की मिली भगत से की जा रही है। इन केंद्रों पर भूमिया एवं संगीन अपराधी तथा एन बी एफ सी बैंकों के एजेंट मिलकर मंदिर माफी की भूमि पर फर्जी पट्टे के साथ लोन सेक्शन करवा रहे हैं। यह क्षेत्र अपराधियों का केंद्र बन चुका है, प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन इन्हें संरक्षक दे रहा है । क्षेत्र को नशे के व्यापार केंद्र से मुक्त करने के लिए कठोर कार्रवाही करने के लिए सांसद को प्रतिवेदन दिया गया तथा अन्य सभी समस्याओं को लेकर समय-समय पर एसडीएम और तहसीलदार चौमूं विजेंद्र पाल सिंह को कई बार ज्ञापन देकर अवगत करवाया। लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर कार्यकर्ताओं, किसानों एवं ग्रामीण जनता के द्वारा आक्रोश जताकर सांसद को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान करवाने के लिए निवेदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोग कृष्ण सिंह जादौन एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया, रामलाल शेरावत पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीकर, मुरलीधरबर्रा किसान नेता, कमल सिंह यादव, गोगराज देवांदा लालाराम बालेसर, रामावतार शर्मा व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
