Loading...

सांगानेर विधानसभा का अजूबा सांगानेर हॉस्पिटल की छत बनी पार्किंग स्थल

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर विधानसभा में सांगानेर के अधिकांश विभागों में अजीब किस्से देखने एवं सुनने को मिल जाएंगे। लेकिन सांगानेर की विथा सुनाएं किसको। ना कोई सुनने वाला, और ना कोई अमल करने वाला। सरकारी नुमाइंदे अंधे, बहरे, गूंगे बने हुए बैठे हैं। इसका ताजा उदाहरण सांगानेर का जिला सेटेलाईट सरकारी अस्पताल है। जिसमें सरकारी अस्पताल की छत को पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया गया है। इसकी दो मुख्य वजह है एक तो जिला चिकित्सालय प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण छत पर पार्किंग करने की वजह से चिकित्सालय में आने वाले मरीज एवं स्टॉप की जान को जोखिम में डालना है। क्यों कि वर्षों पुरानी बिल्डिंग में कभी भी हादसा हो सकता है। दूसरी वजह जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुनेश कुमार जैन ने बताया है कि जगह के अभाव की वजह से गाडियों को छत पर लगाया जा रहा है। अस्पताल के सामने जगह है। लेकिन यहां पर सब्जी मंडी वालों ने कब्जा कर रखा है। नगर निगम प्रशासन ध्यान दें तो इसका हल कुछ परसेंट हो सकता है। अब देखने की बात यह है कि यदि कोई हादशा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। जिला चिकित्सा प्रशासन या राजस्थान सरकार सांगानेर की जनता मांग रही है जवाब।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।