हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से हज-2025 पर जाने वाले सभी हाजियों को तीसरी किस्त की राशि ₹57,500/- प्रति हज यात्री के रूप में 3 अप्रैल 2025 तक जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, यदि हज आवेदन करते समय हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी का विकल्प चुना गया है, तो ₹16,600/- की अतिरिक्त राशि भी जमा करनी होगी। इस प्रकार, कुर्बानी सहित कुल राशि ₹74,100/- 3 अप्रैल 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करना अनिवार्य है। जो शिशु (इन्फेंट) यात्रा प्रारंभ करने के दिन 2 वर्ष से कम आयु का होगा, उसके लिए ₹15,750/- प्रति शिशु की राशि भी जमा करानी होगी। साथ ही, जिन हज आवेदकों पर पहले से कोई बकाया राशि है, उन्हें वह भी इस किश्त के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करनी होगी। हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर जाकर वास्तविक जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और शेष राशि जमा करने के लिए चालान जनरेट किया जा सकता है। यह अवश्य ध्यान रखें कि हज अदायगी की पूरी राशि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
