Loading...

माखुपूरा से नेनावा बॉडर तक सड़क गड्ढों में तब्दील सता रहा हादसे का डर

सांचौर

Follow us

Share

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। कस्बे समेत आस-पास के गांवों में बारिश के कारण सड़के उखड़ जाने के कारण मुख्य मार्ग पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को हादसे का डर सता रहा है। ग्राम प्रतापपुरा के ग्रामीणों द्वारा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बताया कि सांचौर से गुजरात के पालनपुर – अहमदाबाद हाइवे को जोड़ने वाली सड़क नेशनल हाइवे 168ए नेनावा बॉडर तक जर्जर हालात हो गई है। घटिया सामग्री से निर्माण कर करोड़ो रूपये की लागत से बनी सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। प्रथम बारिश के अन्दर सड़क गड्ढों में बदल गई है। साथ ही नजदीक पलादर में लगा टोल नाका से टोल वसूली की जा रही है। जो वाहन चालकों में भारी रोष है। 11 किमी का सफर तय करने में एक घण्टे का समय लग जाता है। सड़क को ठेकेदार द्वारा सही नही किया जा रहा है। उपरान्त टोल वसूली की जा रही है। बारिश के मौसम में अत्यधिक गड्ढों के कारण हादसा कभी भी हो सकता है। इधर पैदल यात्रा राम देवरा जा रहे यात्रियों को भी हादसे का डर सता रहा है। भारी वाहन अत्यधिक चलने के कारण सड़क पर गड्ढ़ो का अम्बार है नजर हटते ही दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।