राज्यपाल ने सर्वधर्म सद्भाव बैठक में दिया आपसी एकता और भाईचारे का संदेश
- मुस्लिम प्रोग्रेसिव फैडरेशन ने की एकजुटता की घोषणा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजभवन में शनिवार को एक महत्वपूर्ण सर्वधर्म सद्भाव बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने की। बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, गुरूजन और सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। राज्यपाल ने सभी धर्मों के लोगों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि “सर्वधर्म सद्भाव भारतीय संस्कृति की आत्मा है। राष्ट्र के लिए यह समय संवेदनशील है, ऐसे में सभी नागरिकों को शांति, सौहार्द और एकजुटता के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मुस्लिम प्रोग्रेसिव फैडरेशन (एमपीएफ) के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने कहा कि “हमें अपनी सेना पर गर्व है और पूरा मुस्लिम समाज देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए तन, मन, धन से तैयार है। भारत सरकार और सेना द्वारा लिए गए हर निर्णय में हम पूरी तरह साथ खड़े हैं। बैठक में देश में शांति बनाए रखने, साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने और सभी धर्मों के अनुयायियों को संयम एवं सहयोग की भावना के साथ आगे आने का संदेश दिया गया। एमपीएफ की ओर से संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि देने की घोषणा करते हुए सभी समुदायों से हर हाल में सौहार्द और एकता बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर शहर मुफ्ती ज़ाकिर नोमानी, सैयद अनवर शाह सहित अन्य हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
