“सरकार सुने, हमारी आवाज़… वरना ये सन्नाटा आंदोलन में बदलेगा।”
नरेश मीणा को रिहा करने की भी उठी मांग
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ के पीपलोदी ग्राम विद्यालय में छत गिरने से हुई मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत का मामला अब राजधानी जयपुर तक गूंज रहा है। जयपुर शहीद स्मारक पर गुरूवार को लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से बड़ी मांगें उठाई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्चों की मासूम जान की कीमत सिर्फ मुआवज़े तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि परिवारों को न्याय भी मिलना चाहिए। इस दौरान गुस्साए परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा- “सरकार सुने हमारी आवाज़, वरना ये सन्नाटा आंदोलन में बदलेगा।” प्रदर्शनकारियों ने मृतक बच्चों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। वहीं हादसे में घायल बच्चों के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि की भी मांग की गई। इसके साथ ही नरेश मीणा की रिहाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
