रूबी खान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अलीगढ़ में की पीड़ितों से मुलाकात
-घटना को बताया ‘इंसानियत पर हमला’, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, परिवारों को दिलाया न्याय का भरोसा
जयपुर/अलीगढ़, (रॉयल पत्रिका)। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ में गोकशी के शक के आधार पर चार मुस्लिम युवकों की बेरहमी से की गई पिटाई ने केवल अलीगढ ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को अलीगढ़ भेजा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर पहुँचे इस डेलिगेशन ने मेडिकल कॉलेज जाकर सभी घायलों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव सहयोग व न्याय का भरोसा दिलाया।

रूबी खान के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी रूबी खान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में महमूद खान, रईस अंसारी, अनवर अनीस, विंसेंट जोएल, मुनीर अकबर, महानगर अध्यक्ष वसीम ठाकुर, जमील अहमद, लीना कुमार और कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इस मौके पर रूबी खान ने कहा कि यह सिर्फ इंसान पर हमला नहीं, इंसानियत पर हमला है। समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली इस घटना पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। हम चाहते हैं कि ऐसी मिसाल कायम हो जिससे भविष्य में कोई इस तरह की हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
