हादसों में झुलसी महिलाओं के पुनर्वास के लिए शुरू हुआ “द बर्न सर्वाइवर्स मिशन”
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मैहर फाउंडेशन ने समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए हादसों में झुलसी महिलाओं को नया जीवन देने के उद्देश्य से “द बर्न सर्वाइवर्स मिशन” की शुरुआत की है। इस मुहिम का पोस्टर विमोचन रविवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सराहना करते हुए कहा कि “द बर्न सर्वाइवर्स मिशन” झुलसी ज़िंदगियों में उम्मीद की नई रोशनी जगाएगा। वहीं चोपदार ने कहा कि मैहर फाउंडेशन का यह अभियान केवल पीड़ितों की मदद भर नहीं है, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने का कार्य करेगा। फाउंडेशन की संस्थापक परवीन खान ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य झुलसी महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और मानसिक सहयोग देकर समाज में सम्मानजनक जीवन दिलाना है। इस मौके पर फाउंडेशन की टीम के सदस्य इमरान खान, अब्दुल्ला खान, आदिल खान और ताहिर खान भी मौजूद रहे। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
