Loading...

दी बार एसोसिएशन वक्फ ने मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन प्रेषित किया

जयपुर

default-image

Follow us

Share

न्यायालय राजस्थान वक्फ अधिकरण में  पीठासिन अधिकारी लंबे समय से अवकाश पर हैं

अवकाश पर होने के कारण न्यायालय में नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही है

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। न्यायालय राजस्थान वक्फ अधिकरण में पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण दी बार एसोसिएशन वक्फ ने राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार जनरल को ज्ञापन प्रेषित कर न्यायालय राजस्थान वक्फ अधिकार का लिंक देने की मांग की गई है।

Advertisement

दी बार एसोसिएशन वक्फ के अध्यक्ष/अधिवक्ता अब्दुल वाहिद नकवी, सिराजुद्दीन मोहम्मद असलम खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि पूरे राज्य में स्थित वक्फ संपत्तियों के संबंध में होने वाले विवादों के निस्तारण का उपरोक्त न्यायालय राजस्थान वक्फ अधिकरण का ही क्षेत्राधिकार हैं। कई दिनों से पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण न्यायालय में नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। जिसके कारण अर्जेंट प्रकृति के मामलों की भी सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। दी बार एसोसिएशन वक्फ के सदस्य एवं एडवोकेट मोहम्मद असलम खान ने बताया कि पीठासीन अधिकारी तथा लिंक चार्ज नहीं होने के कारण सरकारी वक्फ संपत्तियों का नुकसान होने का खतरा उत्पन्न हो गया हैं। ऐसे में अतिशीघ्र लिंक अधिकारी लगाने के आदेश जारी किए जाए, ताकि प्रदेश भर से न्याय के लिए जयपुर आ रहे पक्षकारों को राहत मिल सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।