Loading...

हजरत हाजिब शक्कर वार बाबा नरहड़ी का सालाना एक दिवसीय उर्स का आयोजन ईमाम चौक पठानों के मोहल्ले में हुआ

Jaipur

Follow us

Share

चौमू (रॉयल पत्रिका)। पठानों के मोहल्ले में हाजिब शक्कर वार बाबा नरहड़ी का उर्स मनाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में जायरीनों ने भाग लिया सुबह दरगाह में रौशनी की गई बाद नमाज असर के चादर पेश की गई मगरीब की नमाज के बाद लंगर और तबर्रुक बाँटा गया। सुबह से ही ईमाम चौक पठानों के मोहल्ले में बड़ी तादाद में बुजुर्गो, औरतों, बच्चों की गहमा गहमी चारों तरफ नजर आई, तरह तरह की दुकानें सज रही थी। जयपुर के मारूफ व मशहूर कवाल सईद साबरी, फरीद साबरी द्वारा क़व्वाली पेश की ख़्वाजा गरीब नवाज की शान में और हाजिब शक्कर वार बाबा नरहड़ी की शान में कलाम पेश किए, जिसको सुनकर दरगाह परिसर में एक रूहानी समा बन गया। बाद नमाज ए ईशा के क़व्वाली शुरू हुई और सुबह दरगाह में 4 बजे कुल की रस्म अदा की गई। उर्स में इन लोगों ने शिरकत की- जफर मोहम्मद खान मौलाना, शब्बीर खान, रफीक खान, शब्बीर खान पटेल, ईरशाद खान, लियाकत मंत्री, अली हसन, शमशेर खान, भीखन खान, यूनुस खान, नसीर खान, यूशुब खान, ईमरान खान राहत आलम, अलीशेर खान, अकबर खान उस्मान खान, वली उर रहमान, नौशाद अली, हबीब खान नेताजी, हयात खान, और भी शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।