सीखे गए नवाचारों का विद्यालय शिक्षण में उपयोग करें शिक्षक – कुमावत
जाफ़र लोहानी
मनोहरपुर (रॉयल पत्रिका)। ग्राम बिशनगढ़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में समसा के तत्वावधान में संचालित तीन दिवसीय गणित विज्ञान विषय आधारित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीईओ बाबूलाल कुमावत एवम् अध्यक्षता आरपी रामकरण माली ने की। इस मौके पर सीबीईओ कुमावत ने कहा कि तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सीखे गए नवाचारों का प्रयोग शिक्षक के अपने शिक्षण कार्य में करें।शुक्रवार को 3 दिवसीय शिविर के संबंध में सभी शिक्षकों से फीडबैक लिया गया। दक्ष प्रशिक्षक सीताराम यादव, नवरत्न स्वर्णकार ,सीताराम सैनी ,नरेंद्र जाट, दीपक कुमार, मनीष सुरेला सहित अन्य ने समापन दिवस के दिन आईसीटी का शिक्षण कार्यों में उपयोगिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विस्तृत रूप से अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान ने समसा के कनिष्ठ सहायक राजेंद्र शर्मा, रुडमल यादव, प्रभारी सिताराम, प्रधानाचार्य लालचंद बेनीवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
