Loading...

टीचर्स व स्टूडेंट्स ने मनाया फाग उत्सव

Jaipur

Follow us

Share

  • एसएस पब्लिक सी.सै. स्कूल में फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर स्थित गोविंदपुरा के एसएस पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल में फाग उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें शाला के बालक-बालिकाओं एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फाग उत्सव के अंतर्गत बालकों ने राधा कृष्ण बनकर भगवान के गानों पर प्रस्तुतियां दी। वहीं  पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ. ओपी टांक ने बालकों को होली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं प्रबंध निदेशक एडवोकेट घनश्याम टेलर ने बालकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य शिवपाल प्रजापत ने बालकों को उनके कॅरियर के बारे में बताते हुए रंगोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में सभी आगंतुकों का एडवोकेट घनश्याम टेलर ने आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।