Loading...

आगामी गर्मी के मौसम में बारां-झालावाड़ में पेयजल वितरण के लिए करें प्रभावी कार्यवाही: जलदाय मंत्री

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

Advertisement

बारां, (रॉयल पत्रिका)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल ने गुरुवार को बारां के कलेक्ट्रेट सभागार में बारां एवं झालावाड़ जिले में पेयजल की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में संभावित स्थिति की जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल प्रबंधन के लिए गंभीरता से कार्य करने तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न आए ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Advertisement

जलदाय मंत्री ने बैठक में आमजन द्वारा प्रस्तुत पेयजल सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण करने तथा पेयजल प्रबंधन और वितरण तंत्र को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवार पेयजल प्रबंधन की जानकारी ली तथा पेयजल स्त्रोतों व विकल्पों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की मंशानुरूप कार्य करने तथा जल जीवन मिशन का कार्य समय पर पूर्ण करने व गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने इस दौरान जल जीवन मिशन के साथ सोनावा, शायगढ़, नागदा-अंता-बलदेवपुरा, अटरु-शेरगढ़ पेयजल परियोजनाओं के साथ अन्य विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जलदाय मंत्री ने हैंडपंप, बावडी एवं कुओं का मरम्मत व मेंटेनेंस के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा न आए इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की क्रियान्विति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मौजूद विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा, विधायक कंवरलाल मीणा के साथ झालावाड़ डग विधायक कालूलाल मेघवाल ने भी क्षेत्रवार पेयजल आपूर्ति की समस्या एवं प्रोजेक्ट्स संबंधित कार्यों के सफल क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर पीएचईडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण की बात कही तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग व पूर्ण कार्यों का संयुक्त भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।