सैयद पब्लिक स्कूल एवं सूफिया एकेडमी, जयपुर का शानदार परीक्षा परिणाम
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। ईदगाह स्थित सैयद पब्लिक स्कूल एवं सूफिया एकेडमी ने 5,8,10 एवं 12 वी कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। बारहवीं कक्षा की बात करें तो छात्रा उरूज़ ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया, जबकि रिफा अख़्तर ने 87 प्रतिशत और तसबीह फातिमा ने 83 प्रतिशत अंक अर्जित किए। यह सफलता छात्राओं की मेहनत और स्कूल शिक्षकों की मेहनती निगरानी का परिणाम है। स्कूल की प्रिंसिपल खदीजा जी ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग योग्य अध्यापक नियुक्त हैं, जो खास तौर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों पर विशेष ध्यान देते हैं। साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए फ़िज़िकल एक्टिविटीज़, खेलकूद, दीनियात, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं भी स्कूल में उपलब्ध हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
