Loading...

सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रमज़ान माह की चाँद रात पर उमड़े जायरीन

Jaipur

Follow us

Share

कपासन, (रॉयल पत्रिका)। रमज़ान माह की चाँद रात पर सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर जायरीन का भारी तांता लगा। दरगाह परिसर में आस्थावान भक्तों ने दिन भर चादर चढ़ाने, फूल अर्पित करने, अगरबत्ती और इत्र चढ़ाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार शनिवार को दिन-भर आशिके दीवाना का आना-जाना लगा रहा। आहाता ए नूर मे महफिले मीलाद व महफिले समा का प्रोग्राम दिन-भर चलता रहा, मैला ग्राऊण्ड मे 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। 30 सिक्यूरिटी गार्ड लगाए गए। दरगाह की औलिया मस्जिद मे हाफिज शाकीर कादरी की ईमामत मे तराविह की नमाज अदा की जाएगी। दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से छाया-पानी का माकूल इंतजाम किया गया। चिराग बत्ती के समय मुल्क मे अमनो सुकून की दुआ की तो आमीन-आमीन की सदा से दरगाह परिसर गूंज उठा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।