Loading...

चौमूं में सांस्कृतिक सप्ताह ‘निहारिका’ में छात्राओं ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

Follow us

Share

एहसान पठान

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में शुक्रवार को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह “निहारिका” का समारोह सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से छात्राओं के व्यक्तित्व तथा कौशल का विकास होता है। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सराहना की। सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी सैनी द्वितीय स्थान पर तनीशा कुमावत व तृतीय स्थान पर निशा शर्मा रही। नारा लेखन में शिवानी सैनी व अंशिका मीणा संयुक्त रूप से प्रथम, परिधि शर्मा द्वितीय व तनु मीणा तृतीय रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या शर्मा, द्वितीय संजना कुमावत व तृतीय सुमन यादव रही। श्लोक पाठ में पायल प्रजापत व पूजा सैनी संयुक्त रूप से प्रथम, कोमल जाट, छवि माहेश्वरी व अंजली प्रजापत संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सौम्या  ठाकुर तृतीय रहीं। काव्य पाठ में प्रथम सुमन यादव द्वितीय कोमल जाट व तृतीय पूजा सैनी रहीं। वाद विवाद प्रतियोगिता में सुमन यादव ने प्रथम, निशा शर्मा ने द्वितीय व पूजा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में नेहा प्रजापत प्रथम, वंदना शर्मा द्वितीय तथा सौम्या ठाकुर तृतीय रही। समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । कोमल जाट, पायल जाट व कोमल जांगिड़ व द्वितीय स्थान पर रही सुमन यादव, आशा यादव एवं गुड्डी यादव। एकल नृत्य प्रतियोगिता में परिधि शर्मा ने प्रथम, निधि खारड़िया ने द्वितीय तथा नेहा प्रजापत व कोमल जाट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान पर- बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा छवि माहेश्वरी, सुदीक्षा मानावत एवं  परिधि शर्मा, शालू रजवानिया, द्वितीय स्थान पर सीमा शर्मा,  हर्षिता ज्योतिषी, सारिका जांगिड व तृतीय – पूजा प्रजापत, मीना मीणा, सिमरन कुमावत , खुशी शर्मा ग्रुप रहा। सांस्कृतिक समिति सदस्य डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. नीलम शर्मा एवं सुश्री रेशमा कंवर ने विशिष्ट योगदान दिया। महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रो. ऊषा परनामी, प्रो. मीनाक्षी जैन, प्रो. हेमलता अंकोदिया, प्रो. हंसा लुणायच, प्रो. रीना शक्तावत ने निर्णायक के रूप में सहयोग प्रदान किया। कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने भी कार्यक्रम में तकनीकी  सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. माधुरी गोस्वामी ने किया व सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।