Loading...

वोट चोरी करना लोकतंत्र को कमजोर करना है – डॉ. मोहम्मद शोएब    

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा की भारत का लोकतंत्र जनता की भागीदारी और उसके मताधिकार पर आधारित है। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह के मामले सामने आए हैं, वे इस व्यवस्था की साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में खुलासा किया कि देश में योजनाबद्ध तरीके से वोट चोरी की जा रही है और चुनाव आयोग इस पर खामोश है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में ज़िंदा लोगों को मृत घोषित कर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। जिन परिवारों के लोग सालों से मतदान करते आ रहे थे, अचानक उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। यह स्थिति केवल एक तकनीकी गलती नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही या फिर किसी साज़िश का संकेत देती है। लोकतंत्र में वोट देना केवल एक अधिकार नहीं बल्कि हर नागरिक की पहचान और सम्मान है। अगर किसी के मताधिकार को इस तरह छीना जाता है, तो यह सीधे-सीधे संविधान की भावना के विपरीत है। राहुल गांधी ने सही कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहकर जनता के विश्वास को कायम रखना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को संसद और सड़कों दोनों पर मजबूती से उठाया है। हमारी माँग है कि जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए और इस पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो। याद रखना होगा कि वोट सिर्फ़ एक पर्ची नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा है। यदि जनता का विश्वास टूटेगा, तो लोकतंत्र भी खोखला हो जाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।