Loading...

प्रदेशाध्यक्ष ने की रकमा के जिलाध्यक्षों की घोषणा

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर से साबिर अब्बासी और फिरदोस बेगम को सिरोही जिलाध्यक्ष बनाया

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अतीक अहमद ने रकमा  की संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। रकमा प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद की है कि मनोनीत किए गए जिलाध्यक्ष अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए रकमा संगठन को और मजबूत करेंगे।

Advertisement

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:-

Advertisement

मोहम्मद अजहर दौसा, साजिद हुसैन कोटा, रईस अहमद बारां, मोइनुद्दीन अंसारी बूंदी, एजाज अली सवाई माधोपुर, अख्तर अली डीग, रहीमुद्दीन भरतपुर, शाहनवाज जैदी करौली, साबिर अब्बासी जयपुर, तैयब नकवी जयपुर, मुबीन खान खैरथल, आरिफ अली सीकर, डॉक्टर मनशेर खान अजमेर, सलीम डायर भीलवाड़ा, डॉक्टर महबूब खान खोखर नागौर, इस्लामुद्दीन ब्यावर, दिल शेर मोहम्मद उदयपुर, असलम जमा खान चित्तौड़गढ़, सैयद अयूब अली पाली, वानिया जैसलमेर, भवरु खान पठान जालौर एवं फिरदौस बेगम को सिरोही जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रकमा सदस्य एवं समाजसेवी आबिद अंसारी ने साबिर खान को माला पहनकर बधाई दी और रकमा को जयपुर जिले में और मजबूत करने के लिए पूरा साथ देने का वादा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।