प्रदेश कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका में दिखाई दे रही है
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा एवं प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की जोड़ी काफी मजबूत दिखाई दे रही है

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मंत्री अविनाश गहलोत की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कटाक्ष के रूप में कांग्रेस की दादी बोला गया। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विरोध किया और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के साथ अन्य कांग्रेस विधायकों ने आसन के पास जाकर मंत्री अविनाश गहलोत की बात का तीव्र विरोध किया। सदन में शोरशराबा होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा को सोमवार तक निलंबित कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना था कि हम भाजपा की सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। भाजपा वाले किसी के बारे में कुछ भी मनमानी से नहीं बोल सकते हैं। भाजपा सदन चलना ही नहीं चाहती है। क्योंकि विधानसभा में सरकार के मंत्री झूठ बोल रहे हैं, प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, मंत्री सदन में प्रश्नों को सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की जोड़ी का तालमेल भाजपा की बराबरी कर रहा है। सरकार का कोई भी मुद्दा हो विपक्ष जनता के बीच ले जाता है। कांग्रेस जमीन पर मजबूत हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत हो रहा है। क्योंकि संगठन में उन जाति, समाजों के लोगों को पहली बार तरजीह दी जा रही है जो कांग्रेस को वोट देते हैं। कांग्रेस में स्लीपर सैल के लोगों को कम किया जा रहा है। इस समय कांग्रेस सड़क से सदन तक सक्रिय नजर आ रही है। पिछले 5 वर्ष कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुटों में ही फ़सी रही और दोनों गुटों में एक दूसरे के विधानसभा उम्मीदवारों को चुनाव में नुकसान पहुंचाया और कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
