Loading...

मुहर्रम के जुलूस में ताजियों को बांटे स्मृति चिह्न

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रविवार को घाटगेट बाजार स्थित नवाब का चौराहा पर मुहर्रम के जुलूस में हर वर्ष की तरह इस बार भी जयपुर नगर निगम के वार्ड 83 से पार्षद प्रत्याशी रहे शाहनवाज़ लाला की ओर से छोटे-बड़े सभी ताजियों और मातम करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जुलूस में शामिल सजावट किए गए हाथियों को भी उनकी खूबसूरती और सजावट के लिए स्मृति चिह्न देकर हौसला अफज़ाई की गई। इस मौके पर अखाड़ा लड़ने वाली दो बहादुर लड़कियों का भी सम्मान कर उनके हुनर की सराहना की गई। कार्यक्रम में रामगंज थाना इंचार्ज का भी फूलों की माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इस दौरान पार्षद उमर दराज़, शफीक कुरैशी, सलीम हाथी वाले एवं गुलाम मुस्तफा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और ताजियों व मातम के साथ आने वाले जिम्मेदारों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जुलूस में अमन और भाईचारे का पैगाम देते हुए शाहनवाज़ लाला ने कहा कि मुहर्रम हमें सब्र और इंसाफ का सबक देता है, और शहर में हर साल की तरह इस साल भी मुहर्रम का जुलूस अमन और इत्तेहाद के साथ निकाला गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।