Loading...

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी भाजपा की तानाशाही का जीता-जागता सबूत – आम आदमी पार्टी

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता & राजस्थान सहप्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। जिस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी, उसे जेल में डालकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह सच्चाई से डरती है और हर विरोधी आवाज को कुचलना चाहती है। भारद्वाज ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा उसी राह पर चल रही है जिस पर कभी कंस चला था। जिस तरह कंस भविष्यवाणी से भयभीत होकर अपनी बहन की कोख से जन्में मासूम बच्चों का वध करता था, उसी तरह भाजपा हर आंदोलन को जन्म लेते ही कुचलने का षड्यंत्र रचती है। यह सरकार इतनी हताश और निराश हो चुकी है कि उसे हर जगह अपने अंत की आहट सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी भारतवासियों की जुबान बंद कराने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े, लाठियाँ चलवाईं और जेलों में ठूँसा। आज भाजपा उसी अंग्रेजी हुकूमत की नक़ल कर रही है। जो भी व्यक्ति जनता की आवाज़ बनता है, जो भी देश की सच्चाई सामने लाता है, उसे बदनाम करने और जेल में डालने की साजिश रची जाती है। आम आदमी पार्टी चेतावनी देती है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को कभी दबाया नहीं जा सकता। सोनम वांगचुक जैसे देशभक्तों को सलाखों के पीछे डालकर भाजपा खुद अपनी कब्र खोद रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।