Loading...

सिंगोद खुर्द पुलिस ने मृतक जवान के परिवार को आर्थिक मदद की

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत चारणवास, सिंगोद खुर्द निवासी राजेंद्र कुमार बुनकर, जो कि कालाडेरा थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत थे, की 8 फरवरी 2025 को लंबी बीमारी के बाद 32 वर्ष की आयु में असामयिक मृत्यु हो गई थी। सिपाही की मृत्यु पर जयपुर ग्रामीण पुलिस महकमे ने संयुक्त रूप से मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया और इस पहल के तहत मृतक की पत्नी श्रीमती इंदुबाला एवं उनके बच्चों को 7 लाख 71 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की। इस राशि को परिवार को सौंपने के लिए जयपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी (यातायात) श्रीनारायण शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक वृत गोविन्दगढ़ राजेश जांगिड़, थाना इंचार्ज कालाडेरा बाबूलाल मीणा सहित अनेक पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजनों के घर पहुंचकर यह सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लौच्छिब, धोबलाई सरपंच रमेशचंद्र शर्मा, और गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह राशि भेंट की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम के अर्जुन सिंह चारण, शिक्षा विद् अनिल कुमार मीणा, शिक्षाविद् अशोक कुमार, चौथमल यादव, वार्ड पंच रमेश सेठी, रणमल बुनकर, पीसी बुनकर, नरेश बुनकर, वृद्धि चंद्र बुनकर, जगदीश प्रसाद बुनकर सहित मृतक के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इस पहल पर सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लौच्छिब ने पुलिस प्रशासन की पहल को अनुकरणीय और सराहनीय बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।