Loading...

सांचौर में सिंघम की एन्टरी, मची खलबली

Jaipur

Follow us

Share

  • नशा मुक्ति के खिलाफ कांबले शरण गोपीनाथ की पहल से सांचौर के भाग्य खुले

सांचौर, (रॉयल पत्रिका)। जब से सांचौर में कांबले शरण गोपीनाथ पुलिस अधिकारी बन कर आये है तब से नशे की कारोबार की कमर टूट रही है। अधिकतर तस्कर मौन हो चुके है कुछ भुमिगत और कुछ जेल जा चुके है। सांचौर में नशे को लेकर आम लोगों के मुंह में आह तक आने लगी थी युवाओं का भविष्य खतरें में जा चुका था। स्मैक एम डी एवं अफीम डोडा की पहुंच इन तस्करों ने घर घर तक कर दी थी लेकिन अचानक सांचौर के भाग्य खुल गए और फिल्मी स्टाइल में सिंघम की सांचौर में एन्टरी कांबले शरण गोपीनाथ के रूप में हुई यहां आने के बाद नशेड़ियों के हौसले पस्त है। अब नशे के कारोबारीयों को खौफ पैदा हो गया। पुलिस महकमे के प्रति आम आदमी का भरोसा जाग गया है। सांचौर सहीत आस-पास क्षेत्र में यह प्रचार किया जा रहा है कि नशीले पदार्थों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने पर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही की जायेगी। इस के बाद से शहर में खलबली मची हुई है अब पुलिस अधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ ने सामाजिक समारोहों में मनुहार पर प्रतिबंध लगा दिया है और समाजिक समारोह का अचानक दौरा करके छापामारी कर रहे है। जिससे शादी वाले प्रतिका में जाहीर सूचना कांबले जी को दे रहे है सांचौर शहर में पहली बार कोई पुलिस का ऐसा अधिकारी हमारे बीच में जो जनता की, युवाओं की भावी पीढ़ी की सोच रखते हुए बेहतर जीवन के लिए ईमानदारी से दिन रात मेहनत कर पा रहा है। कांबले सर युवा पीढ़ी के लिए एक फरीश्ता बनकर जमीं पर उतर आए। सांचौर की जागृत जनता के मुंह पर एक ही नाम कांबले सर आप को सलाम नशा के कारोबार के साथ-साथ चोरी की वारदातों में भी कमी आई, साथ ही बाजार में आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या होती रहती थी। बाजार में व्यापारीयों की उम्मीदें जगी ऐसा अधिकारी आया की बाजार में अतिक्रमण कम हो गया। सांचौर शहर में नशे को लेकर जो पुलिस अधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ ने पहल की वास्तव में यह धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तब ईश्वर अवतार लेते है और मेरे ख्याल से सांचौर में नशा अति चर्म पर चढ़ने लगा तब पुलिस अधिकारी कांबले जी सर का सांचौर की धरती को चुना है। लोग असामाजिक कामों से दूरीया बना रहे है। शादी समारोहों में अफीम डोडा की मनुहार गायब है। हर पल पुलिस का भय रहता है। कुछ मुखबिर सादे कपड़ो में जगह जगह मौजूद है इस तरह के समाचार आम जन को सुनने को मिल रहे है। जो भी हो रहा है उस सुधार प्रकिया में हर व्यक्ति का फायदा होगा। अफराध घटेगा, युवा पीढी नशे के दलदल से बाहार आयेगी। लोग कहने लगे कांबले जी को सांचौर की धरती को नशेड़ियों से मुक्त करने के लिए यहा पर रखना अति आवश्यक है तभी पूर्ण रूप से क्षेत्र में हर अवैध गतिविधि रूक पायेगी। आम जन से अपील है कि जन हित में काले कारोबार को रोकने के लिए कांबले शरण गोपीनाथ जैसे पुलिस अधिकारी का साथ दीजिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।