Loading...

Bangladesh Violence : फिलहाल भारत में ही रहेंगीं शेख हसीना, लंदन जाने की योजना हुई रद्द

Delhi

Follow us

Share

बताया जा रहा है कि शेख हसीना की आगे की यात्रा की योजना कुछ अनिश्चितताओं की वजह से बाधित हो गई है। उनके अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना भी नहीं है। शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अब वे अन्य जगहों के बारे में विचार कर रहीं हैं।

बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन और हिंसा का दौर लगातार जारी है। उधर, सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर भारत आ गईं थीं। अब बताया जा रहा है कि शेख हसीना की आगे की यात्रा की योजना कुछ अनिश्चितताओं की वजह से बाधित हो गई है। शेख हसीना के अगले कुछ दिनों तक भारत से बाहर जाने की संभावना भी नहीं है।

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात जगह पर ठहरी हैं शेख हसीना
आपको बता दें कि सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना दिल्ली के पास मौजूद हिंडन एयरबेस पहुंचीं थीं। वे कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात जगह पर ठहरीं हुईं हैं। बताया जा रहा है कि शेख हसीना लंदन जाने वालीं थीं, लेकिन अब वे अन्य जगहों के बारे में विचार कर रहीं हैं।

Advertisement

दरअसल, ब्रिटिश सरकार का कहना है कि लंदन में शेख हसीना को किसी भी संभावित जांच के तहत कानूनी सुरक्षा मिलने की संभावना नहीं है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि आवामी लीग की नेता को भारत से लंदन जाना था। भारत में हिंडन हवाई अड्डे पहुंचने से पहले शेख हसीना के सहयोगियों ने भारत में मौजूद अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया था।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेविड लैमी ने क्या कहा?
सोमवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने लंदन में कहा कि बांग्लादेश में बीते कुछ सप्ताह से जबरदस्त हिंसा का दौर देखा गया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभूतपूर्व हिंसा के बीच जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। सूत्रों ने कहा कि हसीना की यात्रा योजनाओं में कुछ अड़चन आ गई हैं और वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रह सकती हैं।

उन्होंने स्थिति को गतिशील भी बताया और कहा कि इस मामले में कोई निश्चित रास्ता या स्पष्टता नहीं है। हसीना ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। यह विरोध-प्रदर्शन नौकरी में आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया और उन्हें सत्ता से हटाने की मांग शुरू हो गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।