Loading...

शाहिद इकबाल भाटी बने देशवाली महासभा शिक्षा विकास संस्थान बारां के जिलाध्यक्ष

Jaipur

Follow us

Share

बारां, (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाहिद इकबाल भाटी को देशवाली महासभा शिक्षा विकास संस्थान, कोटा द्वारा बारां जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोटा में आयोजित देशवाली समाज के सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष हनीफ खान, भारत माता कॉलेज किशनगंज के चेयरमैन डॉ. मजीद मलिक कमांडो, प्रगति एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जफर मोहम्मद, एसीबी के डीवाईएसपी अनीस अहमद, मदर इंडिया कॉलेज के चेयरमैन बूंदू पठान सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में भाटी को जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

Advertisement

 समाज की सेवा को बताया मुख्य लक्ष्य

Advertisement

अपनी नियुक्ति पर शाहिद इकबाल भाटी ने कहा कि वह समाज को एकजुट करने और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर समाज के हित में कार्य करना होगा और शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का प्रयास जारी रखना होगा।” इस अवसर पर यूनुस मोहम्मद उर्फ बब्बू पार्षद, इरफान गौड़, साहिल हुसैन (कोषाध्यक्ष), डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, प्रियदर्शनी स्कूल के संचालक अशफ़ाक मलिक, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद सहित सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।