Loading...

अपने गुरु के मुख से श्रीकृष्ण बाललीला प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए सेवानी

Jaipur

Follow us

Share

कथावाचक गुरु के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। शहर के सब्जी मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला सत्यनारायण मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को नन्दोत्सव, श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग झांकी सजाई गई। गुरूवार को सेवानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी भी कथा श्रवण हेतु पहुंचे जंहा पर उन्होंने करीब घंटे भर तक कथा का श्रवण किया। सेवानी ने इस अवसर पर कथावाचक पंडित रामबाबू शास्त्री का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कथावाचक पंडित रामबाबू शास्त्री ने सेवानी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि हमेशा ही सेवाभावी रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते है। इनकी सेवाभावी प्रवृति ही इनके व्यक्तित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सेवानी आज अपने पिता का नाम रोशन कर रहे है पुत्र हो तो ऐसा। वही सेवानी ने कहा कि रामबाबू जी मेरे बचपन के गुरु है। आज उनका व्यास पीठ पर सम्मान करने का सौभाग्य मिला है। अपने गुरु के मुख से श्रीकृष्ण बाललीला का प्रसंग सुन सेवानी भाव विभोर हो गए। वही सेवानी का कथा आयोजक सत्यनारायण सर्राफ एवं उनके पुत्र यज्ञ दत्त सर्राफ द्वारा  पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान सर्राफ परिवार ने गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई।  कथा के दौरान नंद उत्सव में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर नंद उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कथा आयोजक सत्यनारायण व अंबिका प्रसाद सर्राफ ने श्रीमद् भागवत पोथी की महा आरती की। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार की कथा में मथुरा आगमन, कंस उद्धार, श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।