वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रशीद गौरी ‘के.बी. राइटर्स कलमकार सम्मान -2024’ से सम्मानित
सोजत, (रॉयल पत्रिका)। स्थानीय वरिष्ठ साहित्यकार, कवि-कथाकार डॉ रशीद गौरी को ‘के.बी.राइटर्स कलमकार सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान डॉ. ग़ौरी को गत वर्ष 2024 में हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर के.बी.राइटर्स अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंच द्वारा 10 मार्च 2025 को ऑनलाइन प्रदान किया गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करने के लिए उन्होंने संस्था के संस्थापक चंदन केशरी एवं अध्यक्ष-संचालक कुंदन केशरी का आभार व्यक्त किया है। इस सम्मान पर भामाशाह-समाजसेवी अनोपसिंह लखावत, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, भाविप के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, प्रकाश सोनी, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, चेतन व्यास, श्यामलाल व्यास, सोजत सेवा मंडल सचिव पुष्पतराज मुणोत, वनास उपाध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सत्यनारायण गोयल, रुचिर-विद्या साहित्य समिति अध्यक्ष बसंत कुमार लखावत, मदनलाल चौहान, वीरेंद्रसिंह लखावत, सत्तूसिंह भाटी, हीरालाल आर्य,फौजी अशोक सेन, श्यामलाल परिहार, शंकरलाल पारीक, महेंद्र मेहता, लक्ष्मणराम पालड़िया, महेंद्र माथुर, रामस्वरूप भटनागर, धनपत प्रजापत, अब्दुल समद राही, नवनीत राय रुचिर, कैलाशदान चारण, उमाशंकर द्विवेदी, बृजमोहन राठी, ओमप्रकाश मोयल, जुगलकिशोर दवे, जवरीलाल अग्रवाल, दिनेश सोलंकी, विशनसिंह भाटी, शिवलाल जोशी, एडवोकेट मुजीबुर्रहमान टांक, बाबू खां मेहर, इंसाफ खान सदर, यासीन छीपा,दलपत पेंटर, जवरीलाल बोराणा, इंसाफ घोसी,हाजी मो. हनीफ सिपाही, फरीद ग़ौरी, शाहबाज खान, रमीज पठान, ठेकेदार फकीर मोहम्मद, इमरान सिलावट, इमरान पठान , मोहम्मद यासीन राॅयल आदि प्रतिष्ठित गणमान्यजनों ने डॉ. ग़ौरी को खुशी व्यक्त करते हुए बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
