Loading...

मुख्यमंत्री की छवि को  धूमिल करने में लगे सांगानेर के आला अधिकारी

सांगानेर

Follow us

Share

सादिक हिन्दुस्तानी

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधान सभा सांगानेर में अधिकारियों की लापरवाही बनी विकास में बाधा। नगर निगम सांगानेर में लापरवाह अधिकारियों की मिली भगत से जनता हो रही है परेशान। मृत्यु सर्टिफिकेट,मेरिज सर्टिफिकेट के रजिस्ट्रेशन में लग रहे हैं कई दिन। सेटिंग से काम हो रहे हैं आसान। अवेद  निर्माणों का चल रहा है जोरदार अभियान। सांगानेर मेन मार्केट कई वर्षों से पार्किंग के अभाव में जाम की समस्या झेलता आ रहा है। लेकिन इसका कोई स्थाई नहीं मिल पा रहा है समाधान। 20 साल के भाजपा शासन में निकलकर नहीं आया है कोई परिणाम। जबकि इस बार सांगानेर की किस्मत ने पलटी मारी और हमारे विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के  मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हैं। लेकिन अभी तक सांगानेर की जनता को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि, सांगानेर की मेन मार्केट को जाम से निजात दिला पाएंगे। दूसरी तरफ सांगानेर तहसील के अधिकारियों की सहानुभूति के कारण नियम कायदे को ताक में रखकर रविवार को सांगानेर की जनता को सांगानेर तहसील परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहती है। कोई रोक-टोक नहीं है। पहले तहसील परिसर में गार्ड तैनात रहते थे। लेकिन अब अधिकारी अपनी मनमर्जी से कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। बड़े शर्म की बात है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री की विधानसभा सांगानेर के अधिकांश विभाग के अधिकारी बिना डर और भय के अपनी मनमर्जी के मालिक बन बैठे हैं। लगता है कि सांगानेर विधानसभा के भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जिसकी वजह से सांगानेर प्रशासन बेलगाम हो  गया है। मीडिया के द्वारा सांगानेर की ज्वलंत समस्याएं सीएमओ कार्यालय तक को अवगत कराई जा रही है।लेकिन लापरवाह अधिकारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। जिसके कारण मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हो  रही है। मीडिया का फर्ज है की हकीकत को राजस्थान सरकार के आला अधिकारियों के सामने रखना। जिसका तुरंत समाधान निकलना चाहिए । लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हकीकत से दूर रखा जा रहा है। उनको अंधेरे में रखकर उनकी लोकप्रियता, उनकी कड़ी मेहनत, उनके अथक प्रयास को को जाया किया जा रहा है। भजनलाल शर्मा जी हमारे मुख्यमंत्री अग्रणीय राजस्थान बनाने में रात दिन एक कर रहे हैं। राजस्थान के विकास में राजस्थान की उन्नति में हर संभव कोशिश कर रहे हैं। देश विदेश का दौरा कर राइजिंग राजस्थान की नींव पुख्ता कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान में 5 साल में बदलने वाली सरकार के इतिहास को खत्म करना चाह रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुछ अवसरवादी नेता, चाटुकारिता वाले नेता, मुख में राम बगल में छुरी वाले नेता उनकी छवि खराब करना चाह रहे हैं। जिसके कारण जनता में अविश्वास गहराता जा रहा है। सांगानेर में उल्टी गंगा बह रही है। राजस्थान सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सफाई कर्मचारी बाबू बने बैठे हुए हैं। इस पर अंकुश लगना बहुत जरूरी है। वरना बहुत देर हो जाएगी। मैं तीखा लिख रहा हूं। लेकिन हकीकत बयां कर रहा हूं। हम फील्ड में काम करने वाले पत्रकार हैं। जनता की नब्ज मीडिया अच्छी तरह समझती है।  आइना दिखाना हमारा कर्तव्य है। उसमें आकृति बनाना आपका कर्तव्य है। जैसी आकृति बनेगी जनता वैसी ही देखेगी। इसलिए समय रहते सांगानेर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर शीघ्र अंकुश लगाना चाहिए। इसमें जनता की भलाई है और राजस्थान सरकार की भी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।