Loading...

सामिया कौसर को इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद यासीन

अजमेर, (रॉयल पत्रिका)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा 22 मार्च को प्रिंसिपल अफसार अहमद की पुत्री सामिया कौसर को बी.टेक इंजीनियरिंग (EEE ब्रांच) के पांचवें सेमेस्टर में टॉप करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सामिया कौसर जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं देश के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सम्मान जरूरी हैं, ताकि वे प्रेरित होकर और अधिक मेहनत करें। सम्मान समारोह में शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित लोग, विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं और सामिया के पिता प्रिंसिपल अफसर अहमद व परिवारजन भी मौजूद रहे। सभी ने सामिया की इस उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामिया कौसर ने इस सम्मान के लिए अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।