Loading...

सलावत खान कुडली बने कायमखानी महासभा के नये जिला अध्यक्ष

Jaipur

default-image

Follow us

Share

 

 

Advertisement

लाडनूं/डीडवाना, (रॉयल पत्रिका)। डीडवाना जिला मुख्यालय पर कायमखानी समाज की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।इस अहम बैठक में डीडवाना कुचामन जिले के जिला अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं की गई। एवं चर्चाएं करते हुए सर्व सहमति से सलावत खान कुडली को कायमखानी महासभा जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समाज के गणमान्य लोगों एवं समाज के बुजुर्ग जनों की उपस्थिति में सलावत खान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सलावत खान के जिला अध्यक्ष बनने पर समस्त समाज के गणमान्य नागरिकों के द्वारा सलावत खान को माला साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया है। साथ ही सलावत खान को जिला अध्यक्ष के पद की गरिमा बनाए रखना एवं समाज हित में कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई है। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सलावत खान मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कायमखानी बहादुर कॉम के लिए शिक्षा के क्षेत्र में खेल संबधी जो समस्याएं हैं उनके संबंध में सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं एक जो  समाज का सामुदायिक भवन मैरिज पैलेस जो यहां नहीं है।जिसकी कमी बहुत जरूरी है। कायमखानी समाज के लिए सामुदायिक भवन हेतु निर्माण करवाया जाएगा।जिसमे शादी विवाह समारोह जो भी कार्यक्रम है वह आयोजित किए जा सकेंगे। एवं कॉम के अंदर जो कुरीतियां फैल रही है। जिनको युवा बुजुर्गों के सहयोग से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एव समाज में जो भी जिनके आपसी लड़ाई झगड़े के मामले चल रहे हैं। उनका दोनों पक्षों को बिठाकर के राजीनामा का प्रयास किया जाएगा। एवं जो मुकदमे इधर-उधर के हो रहे हैं। फालतू के उनको रोकने का प्रयास किया जाएगा। दहेज प्रथा के अंदर आजकल शादी के 6 माह बाद सादिया टूट रही है। वो बेमेल विवाह की वजह से हो रही है। साथ ही दहेज प्रथा है। उस पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी। सभी समाज के लोगों को साथ में लेकर कार्य किए जाएंगे। एव जो युवा खेल के लिए पढ़ लिख कर आगे कुछ बनना चाहते हैं। उनके लिए कायमखानी समाज का कोई ट्रैक नहीं है। जिसमें प्रयास रहेगा जिला कलेक्टर से भूमि आवंटन कराकर के विधायक कोटे से एक शानदार खूबसूरत स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें बच्चों को आगे अर्ध सैनिक बलों में पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी करवाई जाएगी।एव समाज की जो भी समस्याएं हैं। उनको विधिवत तरीके से आपस में बैठकर उनको सही किया जाएगा। साथ ही नशे को लेकर खान ने कहा आजकल जो ये एमडी नशा है। वो हर ग्रामीण इलाके तक फैल चुका है। इसके लिए हम युवकों को जागृत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर इस नशे को रोकने का कार्य किया जाएगा। एव जो इस नशे के आदी हो चुके हैं। उनको नशा छुड़वाने लिए डॉक्टर के सहयोग से एवं नशा मुक्ति केंद्र ले जाना पड़े तो ले जाकर उन्हें नशे से निजात दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर कायमखानी समाज के गणमान्य नागरिक, समाज की युवा शक्ति आदी भारी संख्या में मौके पर मौजूद थे।

 

राजस्थान कायमखानी महासभा का चुनाव नियम विरूद्ध, कौम को गुमराह करने की साज़िश

 

कायमखानी महासभा के नाम पर सीकर सहित कुछ अन्य स्थानों के अलावा आज डीडवाना में आयोजित बैठक में बनाए गए कौम के फर्जी ठेकेदार जो महासभा के संविधान और नियम विरूद्ध कार्यकारिणी बना रहे है जिसका मैं राजस्थान कायमखानी महासभा का मोजुदा सक्रिय सदस्य होने के नाते पुरजोर शब्दों में विरोध करता हूं।

Advertisement

तथा राजस्थान कायमखानी महासभा के राजस्थान चुनाव अधिकारी से मांग करता हूं की जब वर्तमान में राजस्थान कायमखानी महासभा के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लम्बित है तो यह नियम विरूद्ध चुनाव करके कार्यकारिणी केसे बनी उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। तथा कायमखानी समाज को गुमराह करने वाले ऐसे लोगों से समाज को भी सदा सावधान रहना चाहिए।इनको प्रमाण पत्र किसी भी चुनाव अधिकारी ने जारी नहीं किया क्योंकि यह चुनाव कायमखानी महासभा के नियमों के सख्त खिलाफ हैं।आज राजस्थान के चुनाव अधिकारी से बात हुई की वर्तमान में जो कायमखानी महासभा का चुनाव नियम विरूद्ध हो रहा है वह सही है या ग़लत तो चुनाव अधिकारी ने भी इस तरह के नियम विरूद्ध किए गए चुनाव को गलत मानते हुए कौम को गुमराह करने वाला संदेश बताया है। जबकि चुनाव का ऐलान होना अभी बाकी है।राजस्थान कायमखानी महासभा के चुनाव कराने के संबंध में जिनको सदस्य बनाया गया उनको इस चुनाव और मीटिंग की जानकारी तक नहीं है तो लोगों के पांच सौ पांच सौ रुपए खराब करके किसने डकारा है। हम नहीं मानते ऐसे चुनाव और मीटिंग में कुछ तथाकथित लोगों द्वारा लिए गए गलत निर्णय को। जय जबरदस्ती थोपा जा रहा है नियम विरूद्ध और कानून के विरुद्ध है। राजस्थान कायमखानी महासभा चुनाव के संबंध में राजस्थान हाईकोर्ट में कुछ याचिकाएं लम्बित है जिसका समाधान और निर्णय नहीं हो जाता तब तक चुनाव तो क्या महासभा के संबंध में मीटिंग भी नहीं रखी जा सकती। इसके लिए नियमानुसार न्यायालय की कानूनन इजाजत लेनी पड़ती है जो नहीं ली गई है।

राजस्थान कायमखानी महासभा के राजस्थान निर्वाचन अधिकारी ने भी इस संबंध में अभी तक कोई ऐसी सुचना तक सार्वजनिक नहीं की है। महासभा के नाम पर यह मिटिंग और चुनाव फर्जी तरीके से हो रहे है, इसमें कौम की राय सलाह मशवरा तक नहीं किया गया, महासभा के बनाए गए सदस्य तक को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है। इसलिए हम नहीं मानते ऐसे चुनाव को जो फर्जी तथाकथित लोगों को समाज का ठेकेदार गैर कानूनी तरीके से बनाया जा रहा है। सरकारी जमीनो पर अतिक्रमण करने वाले  और डोली बनाम रामदेवरा मंदिर माफी भुमि की अवैध प्लाटिंग करने वाले जो अपराधिक रेकार्ड वाले लोग हैं को गैर कानूनी तरीके से महासभा के संविधान के खिलाफ जाकर प्रतिनिधित्व करने के लिए कुछ तथाकथित लोगों द्वारा चुना गया है जो समाज का क्या भला करेंगे। यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है इस पर समाज के सभी गणमान्य नागरिको को आगे आकर चिन्तन मंथन करना चाहिए। और ऐसे लोगों को सबक़ सिखाने के लिए एकजुट होना चाहिए। तभी राजस्थान कायमखानी महासभा सुरक्षित हाथों में रह सकेगी अन्यथा राजनीति करने वाले लोभी लालची लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर रह जाएगी महासभा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।