राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (RAKMA) की जयपुर जिले की नई कार्यकारिणी गठित
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (RAKMA) की जयपुर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद की सहमति से और जयपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने एसोसिएशन के संविधान की धारा 15 क (VI) के तहत विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया है। इस अवसर पर जयपुर की कार्यकरिणी भी घोषित कर दी गई। संरक्षक मंडल में जाहिद अली सिद्दीकी (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, NNJ), अकबर खान (रिटायर्ड राजस्व अधिकारी), मुख्तार अहमद (वरिष्ठ उपशासन सचिव रिटायर्ड) और हाजी सलीम खान (रिटायर्ड राजस्व अधिकारी NNJ) को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद आबिद अंसारी (RAI SA हाईकोर्ट), फारुक खान पठान (सहायक सचिव विधानसभा), अब्दुल हनीफ (सीनियर ऑडिटर भारतीय लेखा परीक्षा व लेखा विभाग), गुमानी खान (रिटायर्ड प्रिंसिपल), डॉ फैजल खान (मेडिकल ऑफिसर), अब्दुल रज्जाक नियाजी (SBI रिटायर्ड), युसूफ कुरैशी (IVVNL, आमेर) और अब्दुल मजीद नकवी (PCD सचिवालय) को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर आरिफ हसन नकवी (शिक्षा), फारुख अली अहमद (अध्यापक), मोहम्मद शोएब खान (अधिशाषी अभियंता JDA), मोहम्मद इमरान बहलीम (नर्सिंग सुपरिडेंट), शाहबाज खान (निजी सहायक CM ऑफिस), मजरदीन (सहायक अभियंता PHED), अब्दुल हफीज नकवी (नर्सिंग ऑफिसर) और नसरूद्दीन खान (चेयरमैन राज हज कमेटी) को शामिल किया गया है।
महासचिव पद पर जाहिद हुसैन (SMS मेडिकल शिक्षा विभाग) को नियुक्त किया गया है। संगठन महासचिव के रूप में आरिफ मोहम्मद (अतिरिक्त प्रोग्रामर शासन सचिवालय), सादिक (नर्सिंग ऑफिसर) और सय्यद अखलाक (नर्सिंग ऑफिसर SMS) को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर अब्दुल रहमान (रिटायर्ड MLM, SMS) को नियुक्त किया गया है। सह कोषाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद हनीफ (नगर निगम जयपुर) और जियाउद्दीन (नर्सिंग ऑफिसर रामगंज डिस्पेंसरी) को शामिल किया गया है। प्रवक्ता पद पर मोहम्मद अली मनसूरी (नगर निगम हेरिटेज) को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर फ़िरोज अनवर (वरिष्ठ सहायक नगर निगम जयपुर), फ़िरोज़ खान (टाइम कीपर, नगर निगम जयपुर), शाहिद अहमद (नर्सिंग ऑफिसर), अमीन (नर्सिंग ऑफिसर कांवटिया), बाबु खान (व्याख्याता शिक्षा विभाग), मोहम्मद युसूफ (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक NNJ), अखलाक उस्ता (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उद्योग विभाग) और अब्दुल वाहिद खान (असिस्टेंट प्रोग्रामर शासन सचिवालय) को मनोनीत किया गया है। संगठन सचिव के रूप में मो इस्लाम नकवी (नर्सिंग ऑफिसर), मुनव्वर अली (नगर निगम हेरिटेज), मोहम्मद ताहीर शेख (JVVNL, RSEB) और मोहम्मद जुनैद (LDC, नगर निगम हेरिटेज) को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव पद पर नईम अख्तर (नर्सिंग ऑफिसर), अब्दुल रशीद (प्रशासनिक अधिकारी JDA), रिजवान अहमद (नर्सिंग ऑफिसर) और अल्ताफ हुसैन (मुदर्रिस, अध्यापक) को मनोनीत किया गया है। उपसचिव पद पर अब्दुल वहाब (व.अध्यापक रि.) अब्दुल अलीम (गणगोरी हॉस्पिटल) मोहम्मद यूनुस (N.O., जनाना हॉस्पिटल) वसीम अहमद (LDC, जनाना हॉस्पिटल) लतीफ उस्ता (जवाहर कला केंद्र) को मनोनीत किया गया है।

कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट जाकिर हुसैन (गवर्नमेंट प्रेस) को नियुक्त किया गया है। अल्प आषा सचिव पद पर शोएब अहमद (अध्यापक) को मनोनीत किया गया है। प्रचार प्रसार सचिव के रूप में मोहम्मद रियाज (नगर निगम ग्रेटर) को शामिल किया गया है। कार्यालय सचिव पद पर इस्लामुद्दीन (कनिष्ठ सहायक NNJ) को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी पद पर अशफाक खान (नर्सिंग ऑफिसर रामगंज डिस्पेंसरी) को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सय्यद मोहम्मद इस्माइल (सिटी हॉस्पिटल छप्पर वार्ड), पप्पू भाई (IVVNL, RSEB), शकीलुर्ररहमन (कर्बला डिस्पेंसरी), हफीज मंसूरी (नर्सिंग ऑफिसर), शाहदाब (मेंटल हॉस्पिटल), आसिफ खान (ब्लड बैंक), अजीज खान मोयल (JVVNL सांगानेर), अब्दुल हसीन (LDC SMS), इकरामुद्दीन (नर्सिंग ऑफिसर) और फरजाद अली बैग (LDC CMHO) को शामिल किया गया है। जयपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अनवर अहमद (वरिष्ठ अध्यापक), हाजी मोहम्मद वाहिद (नगर निगम ग्रेटर), अनीस अली (नगर निगम ग्रेटर), नसरू खान (नगर निगम हेरिटेज), अनवर हुसैन (पोस्ट ऑफिस), मईनुद्दीन (नगर निगम हेरिटेज), अब्दुल रशीद (IVVNL, वैशाली नगर), इमरान खान (नगर निगम जयपुर), गुलाम वारिस (अध्यापक) और मोहम्मद निसार (वरिष्ठ अध्यापक) को मनोनीत किया गया है।

महिला विंग के तहत महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शाहिस्ता खान (फार्मेसिस्ट, जे.के. लॉन), उपाध्यक्ष साजिदा कुरैशी (अध्यापक), महासचिव ताहिरा खान (कॉपरेटिव इंस्पेक्टर), संगठन महासचिव शाकीरा जी (सचिवालय), संगठन सचिव जुबीन आरा (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), संगठन सचिव, खुर्शीद फातमा (प्रिंसिपल), शाहीन जी (अध्यापक), सदस्य, सलमा निसा (नर्सिंग ऑफिसर), रज़िया जी (नर्सिंग ऑफिसर), मोइना जी (NSG), शकीला जी (नगर निगम जयपुर) को नियुक्त किया गया है। RAKMA की नई कार्यकारिणी को लेकर जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी ने कहा कि संगठन के हित में आवश्यकतानुसार कार्यकारिणी का विस्तार और संशोधन किया जा सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
