जालूपुरा में हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जालूपुरा गली नंबर 2 में हर साल की तरह इस बार भी रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन मोहम्मद जुबेर उर्फ शेरू (पुत्र बाबू भाई फ्रिज वाले) द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।मोहम्मद जुबेर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे को बढ़ावा देना है। हर साल की तरह इस बार भी इफ्तार के मौके पर लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी प्रेम व सौहार्द का परिचय दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का बेहतरीन उदाहरण बताया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने मिलकर दुआ की और शांति, प्रेम एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
