जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में अमन-चैन की दुआ
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार, 28 मार्च को रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला दरगाह पर भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अमीन कागजी और नगर निगम हेरिटेज के डिप्टी मेयर असलम फारूकी एवं रूबी खान सहित काँग्रेस पार्टी के सेंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में रोजेदारों ने प्रदेश में अमन-चैन और गंगा-जमुनी तहज़ीब बनाए रखने की दुआ की। जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आर. आर. तिवाड़ी ने बताया कि इफ्तार कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
