Loading...

हज पर जाने वाले जायरीनों से मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गुजारिश:- हाजी मोहम्मद सलीम

Jaipur

Follow us

Share

  • बारां में हज टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

शब्बीर हुसैन अंसारी

बांरा, (रॉयल पत्रिका)। स्टेट हज कमेटी के तत्वावधान में हज 2025 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों का तरबीयती व टीकाकरण शिविर मंगलवार  को बाबा फूल पीर साहब स्थित जमात खाने में आयोजित किया गया। प्रोग्राम में राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी मोहम्मद अशफाक, समाजसेवी व स्टेट हज कमेटी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक हाजी सलीम भाई बीड़ी वाले व हाजी लियाकत अली मेव के नैतृत्व में बारां जिले से हज पर जाने वाले 37 हाजियों का वेक्सिनेशन, टीकाकरण किया गया तथा सभी हाजियों को पोलियो की दवा भी पिलाई गई। मेडिकल टीम द्वारा डॉक्टर मुश्ताक अहमद अंसारी व डॉक्टर शामिख अंसारी के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर रईस अहमद अंसारी, शाहिद खान, गुलशन आरा एएनएम ने हाजियों के टीके लगाए व दूसरी कागजी कार्यवाही पूरी की। हज कमेटी की ओर से आयोजित टीकाकरण एवं प्रशिक्षण केम्प में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी  सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो, वक्फ बोर्ड कमेटी बारां के चेयरमैन इफरान अंसारी, अंजुमन सदर माजिद सलीम, ईदगाह सदर सद्दाम हुसैन अंसारी, मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष शेख बहादुर, खेरुन्निसा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हाजी वकार अहमद, पूर्व वक्फ कमेटी चेयरमैन हुसैन पठान, पंचायत श्योपुरियांन अंसारी के सदर हाजी इकबाल अंसारी, पूर्व सदर अब्दुल अजीज अंसारी, एडवोकेट रईस हाशमी सहारा, डॉ. हमीद मांगरोल, सईद अंसारी, इकबाल नेता, मुन्ना पठान ने हज पर जाने वाले हाजियों को मुबारकबाद दी। शिविर के दौरान शराफत हुसैन कोटा व मुफ्ती शाहिद साहब मांगरोल ने अहराम बांधने का तरीका व हज के अरकान समझाये। हज के सफर के दौरान आने वाली परेशानियों से बचने और तमाम अरकान को सही तरीके से अंजाम देने का तरीका बताया। हाजियों को हज गाईड व मार्ग दर्शिका देकर फूल मालाओं से स्वागत् कर सभी को मुबारकबाद पेश की। शिविर में अल- फलाह ट्रस्ट कोटा की जानिब से मेडिकल किट व डॉक्टर शकील अहमद मांगरोल की जानिब से भी मेडिकल किट हाजियों की सहूलियत के लिए दिए गए। प्रोग्राम में हाड़ौती एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा भी खिदमत दी गई। प्रोग्राम में हाजी इकबाल मेडिकल वाले, पार्षद असगर अली मांगरोल, अखलाक अहमद अंसारी मांगरोल, हाजी जमील अहमद, वसीम अहमद अंसारी मांगरोल, मास्टर मोहम्मद रफीक, इजहार अंसारी मांगरोल, असगर अली उर्फ सोहेल, हाजी शकील अहमद, हज खिदमतगार लईक अहमद अंसारी, आरज़ू अंसारी, इकबाल अंसारी मांगरोल, मोहम्मद इलियास, इकबाल रीगल, शोएब अख्तर, ताहिर अंसारी ने अपनी खिदमत अंजाम दी। प्रोग्राम का संचालन हाजी लियाकत अली मेव ने किया। अंत में राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी मोहम्मद अशफाक ने सभी हाजियों और प्रोग्राम को सफल बनाने वाले साथियों का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।