Loading...

दरबार कॉलोनी स्थित राजकीय स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। दरबार कॉलोनी, देहली बाईपास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर हाजी मोमिन, हाजी इस्लामुद्दीन रामगढ़, मुमताज अली लिसाडिया, प्रधानाध्यापक मुकेश बड़गुजर, अशोक मीना सहित कई अन्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में झंडा फहराया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा, मुमताज अली ने भामाशाह के रूप में विद्यालय के सभी बच्चों को 2-2 कॉपी, पेन और पेंसिल का वितरण किया। अन्य अभिभावक और एसएमसी अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश बड़गुजर ने कहा कि गणतंत्र दिवस का समारोह मनाने का उद्देश्य देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बच्चों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका पालन करने का आह्वान किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।