पीर की जाल मदरसा में हर्षोल्लास से मनाया गणतन्त्र दिवस
मोहम्मद अब्बास
सांचौर(रॉयल पत्रिका)। उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 7 कि.मी. की दुरी पर स्थित मदरसा दारूल उलुम फैजे सरवरी उच्च प्राथमिक विद्यालय पीर की जाल, प्रतापपुरा में 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ को धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर झण्डारोहण मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता गौरव सारण पूर्व सरपंच प्रतापपुरा, विशिष्ट अतिथि साबिर मोहम्मद पुलिस थाना सांचौर व अहमद खॉ पुलिस थाना सरवाना व भवजी बन्ना वड्सम व जाल मोहम्मद शाह पीर की जाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नाजिमें आला खलीफा मोहम्मद बक्ष पीर की जाल ने ध्वजारोहण कर अतिथियों ने मार्च पास्ट व परेड की सलामी ली। इस दौरान मदरसा के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। भुपतलाल खत्री सांचौर की और से बच्चों को लड्डू (मिठाईयां) बाटी गई। जलपान सुल्तानशाह व सद्वीक खॉन मालगांव व पारितोषिक इनाम भामाशाह मेहबुब खॉ कोड़ी व कासम भाई वासन सहीत अनेक भामाशाहों ने सहयोग किया। इस अवसर पर युवा नेता गौरव सारण ने भारतीय संविधान के बारे में बताया और छात्रों को शिक्षा पर जोर देने की बात कही। पुलिस अधिकारी साबिर मोहम्मद ने कहा कि बच्चों शिक्षा प्राप्त कर अपना लक्ष्य हासिल करने और र्देश पर मर मिटने की बात कही। अहमद खॉ पुलिस थाना सरवाना ने भी आजादी के दिवानों की याद दिलाई और बच्चों को शिक्षा पर प्रकाश डाला। मदरसा दारूल उलुम फैजे सरवरी के नाजिमें आला खलीफा मोहम्मद बक्ष ने कहा की जब तक हमारे जिस्ममें जान रहेगी तब तक हम इस मुल्क से वफादारी करते रहेगें, गणतन्त्र दिवस के मौके पर आये हुऐ तमाम गणमान्य नागरिको का तेहदिल से शुक्रिया अदा किया। मंच का संचालन अध्यापक हुसैन खॉ ने किया। इस मौके पर ठाकर बरकत खॉ वड्सम, हनीफ खॉ वड्सम, दिनेश माराज, मौलना हाजी इस्लाम अकबरी, मौलाना मीर मोहम्मद गुलजारी, हाफीज अब्दुल्लाह, ओमप्रकाश प्रजापत माया मेडिकल, दिपाराम, सिकन्दरशाह, सुल्तानशाह, मेहबुबशाह, मास्टर रमेश खॉ, मास्टर रूस्तम खॉ, मौलाना अब्दुल सतार सिद्धीकी, कारी ईरफान कादरी, कारी अयुब सरवरी, हुसैन खॉ सरवरी, कारी मुबारक सरवरी, प्रखाराम मेघवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजुद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
