Loading...

सतराना में गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

घड़साना(रॉयल पत्रिका)। पूरे प्रदेश में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत 9 एमडी सतराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह तथा वार्षिकोत्सव एवं वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सरपंच प्रतिनिधि जसपाल सिंह गिल ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 9 एमडी सतराना में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।  कार्यक्रम की शुरुआत होते ही धीरे-धीरे स्थानीय लोग इकट्ठे होने लगे। कार्यक्रम के अंतिम छोर तक स्थानीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रमों की स्थानीय लोगों ने सराहना की। 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में मंच का संचालन कालू सुथार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि जसपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि बशीर खान, व्यवस्थापक संदीप सिंह गिल, भाजपा नेता रामकुमार वर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुलतान सिरोहा, वार्ड पंच गुरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में ग्राम विकास अधिकारी सांवर लाल, एलडीसी तनुजा चौधरी समेत मौजूद थे। 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में बालक ओर बालिकाओं के अभिवावकों का भी विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक पंजाबी भांगड़ा और राजस्थानी लोक नृत्य घूमने व विभिन्न हास्य कॉमेडी के कार्यक्रमों ने अभिवावकों तथा मुख्य अतिथियों का मनमोह लिया। मुख्य रूप से जागो, कृष्ण सुदामा नाटक को बहुत पसंद किया ओर विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। वही विद्यालय प्रिंसिपल सुनीता सिरोहा ने अभिवावकों तथा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और  सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय परिसर का सहयोग करने की बात कही। वही कहा की विद्यालय की सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल स्थान रखने वाला विद्यालय के संचालक ओर स्टाफ व बच्चे बधाई के पात्र हैं और बच्चे अपने उज्जवल भविष्य के लिए कठिन मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में सरपंच प्रतिनिधि जसपाल सिंह गिल ने कहा की बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए ताकि भविष्य में अपनी मंजिल हासिल कर सके शिक्षा ही एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। जो बच्चों के भविष्य में कार्य करेगा और इन बच्चों में हमारा देश है। यह बच्चे एक दिन बड़े-बड़े पदों पर कार्य करेंगे और देश की सेवा करेंगे इसी के साथ सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि जसपाल सिंह गिल ने विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे तथा स्टाफ के लिए शौचालय की घोषणा की और कहा कि जब भी विद्यालय परिसर को मेरी जरूरत होगी में विद्यालय परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा अगर कोई बच्चा पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है, उन बच्चों को पढ़ाई करवाने का जिम्मा भी हम उठा सकते हैं और उठाएंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।