Loading...

राजस्थान पेंशनर्स मंच की कार्यकारणी का पुनर्गठन

कोटा

Follow us

Share

डॉ. अब्दुल मन्नान खान को पुनः कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौपी

कोटा (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान पेंशनर्स मंच के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश क्रांतिकारी ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति को देखते हुए राजस्थान पेंशनर्स मंच को ओर सक्रिय करने के लिए राजस्थान पेंशनर्स मंच की प्रदेश कार्यकारणी का पुनर्गठन किया है जिसमें डॉ. अब्दुल मन्नान खान को राजस्थान पेंशनर्स मंच के प्रति निष्ठा ओर समर्पित भाव से कार्य करने पर पुनः प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है इनके साथ सूरज प्रकाश टांक को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना गया है प्रदेश कार्यकारणी में राजस्थान के सभी जिलों के सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, कार्यकारणी में मुख्य रूप से संरक्षण मंडल में विधा सागर (कोटा), इंद्रपाल खुल्लर (गंगानगर), नवनीत पालीवाल (उदयपुर), सभाध्यक्ष- ईश्वर सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – डॉ. अब्दुल मन्नान खान ओर सुरज प्रकाश टांक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नन्दलाल राठौर (झालावाड़), गुलाम रसूल मंसूरी, अभिमन्यु सिंह, आफाक़ नकवी (जयपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष- एम एच खान (जयपुर), श्यामलाल गुप्ता (भरतपुर), रामसिंह पूनिया (चूरू), प्रदेश मुख्य महामंत्री मुकुट बिहारी शर्मा (जयपुर), महामंत्री डूंगर सिंह( बाडमेर), प्रदेश सचिव आरिफ़ हुसैन गौरी ( झालावाड़), गोविन्द प्रसाद मिश्रा (जयपुर), महामंत्री महिला प्रकोष्ठ आशा कालरा, महिला मंत्री निर्मला, प्रचार मंत्री हरिश वर्मा, संगठन मंत्री चंन्द्र शेखर, कार्यकारणी सदस्य यज्ञ दत्त हाडा (कोटा), रविन्द्र चतुर्वेदी (बूंदी), शिवदत्त सोनी( नैनवॉं), डॉ. अब्दुल खालिद (कोटा) जैसे 80 सदस्यों को पद दे कर राजस्थान पेंशनर्स मंच के पदाधिकारी के रूप में संगठन ओर पेंशनर्स के हित में कार्य करने का दायित्व सौंपा है, बहुत जल्दी प्रदेश स्तर पर व्यापक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं के लिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।