रकमा का शपथ ग्रहण एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित
- 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। करबला स्थित हज हाउस जयपुर में राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) द्वारा रविवार को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जयपुर जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। आरएएस अधिकारी हाकम अली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस यू. डी. खान ने विशेष तौर पर शिरकत की और विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बच्चों को आगे की पढ़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद साबिर अब्बासी ने बताया कि RAKMA का उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक सेवाओं में भागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए। समारोह के अंत में बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें देश की तरक्की में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह में रकमा के प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद, प्रदेश महासचिव मोहम्मद हबीब खान, पूर्व रकमा प्रदेशाध्यक्ष ज़ाहिद अली, रिटायर्ड आईएएस यूडी खान, सीनियर आरएएस हाकम खां, एडवोकेट शाहिद हसन, मुफ़्ती कुरैश साहब, रकमा महासमिति अध्यक्ष आसम खान (अलवर), मोहम्मद साबिर, तैयब नकवी, जाहिद हुसैन, अब्दुल रहमान समेत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
