Loading...

रकमा करेगा छात्र-छात्राओं का सम्मान

जयपुर

default-image

Follow us

Share

85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (RAKMA) जिला-जयपुर की ओर से इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जल्द ही किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य उन विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करना है जिन्होंने कठिन परिश्रम से अच्छे अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी अपना फोटो, आधार कार्ड तथा अंक तालिका (मार्कशीट) की प्रति जमा कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी रकमा जयपुर जिला महासचिव ज़ाहिद हुसैन (मो. 8003204786) से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं।

Advertisement

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।